back to top

कफ सिरप मामले में आरोपी और उसके परिजनों की पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

वाराणसी- सोनभद्र । सोनभद्र जिले की पुलिस ने अवैध नशीले कफ सिरप मामले में शनिवार को वाराणसी में भोला जायसवाल और उसके परिजनों की कुल पांच करोड़ 77 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि राबर्ट्सगंज पुलिस थाने में पंजीकृत अभियोग के तहत अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल के वाराणसी के मडौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्रों में 4.55 करोड़ रुपये की कुल सात अचल संपत्तियां और 51.16 लाख रुपये मूल्य के चार वाहन कुर्क किये गए हैं। इसके अलावा बैंक खातों में जमा 70,99,228 रुपये को भी कुर्क किया गया है। कुर्क की गई चल-अचल संपत्तियों की कुल कीमत 5,77,17,990 रुपये बताई गई है।

वर्मा ने बताया कि ये सभी संपत्तियां अवैध नशीले पदार्थाे की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गयी थीं। उन्होंने बताया कि वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का निवासी भोला जायसवाल कफ सिरप तस्करी के मुख्य साजिशकर्ता शुभम जायसवाल का पिता है। एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों पर आगे भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

अभिषेक वर्मा ने बताया कि इसके पहले 23 जनवरी को पुलिस ने भोला की वाराणसी स्थित लगभग 28.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उन्होंने बताया कि न्यायालय से पुन: आदेश प्राप्त करके शनिवार को भोला प्रसाद और उनके परिजनों की वाराणसी स्थित लगभग छह करोड़ की संपत्ति और कुर्क करने की कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....