back to top

पीओके में चुनावों से संक्रमण और तेजी से फैला: मंत्री

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव महामारी के लिए प्रकोप फैलाने वाले साबित हुए जहां देश कोविड-19 की चौथी लहर से जूझ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 102 मामले दर्ज किये जो 20 मई के बाद से सर्वाधिक हैं। इसके बाद देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24,187 हो गयी, वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के 4,934 नये मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 10,85,294 हो गयी।

योजना मंत्री और नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के प्रमुख असद उमर ने वायरस का संक्रमण बढ़ने के लिए पीओेके में 25 जुलाई को हुए चुनावों को जिम्मेदार ठहराया। उमर ने ट्वीट किया कि उन्होंने सिफारिश की थी कि पीओके में चुनाव कुछ महीने के लिए टाले जाएं और चुनाव से पहले विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा, हालांकि इस पर सहमति नहीं बनी। चुनावों (पीओके में) ने संक्रमण को तेजी से फैलाने का काम किया है।

भारत ने पीओके में हुए चुनावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश है और उसने इस विषय पर कड़ा ऐतराज जताया है। चुनाव में प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को जीत मिली है। उमर ने कहा कि चुनावों के बाद से पीओके में संक्रमण दर 25 से 30 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान की मौजूदा संक्रमण दर 8.31 प्रतिशत है जो पिछले महीने देश को अपनी जद में लेने वाली महामारी की चौथी लहर के दौरान सर्वाधिक है। मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण अभियान में बढ़ोतरी के बावजूद वायरस तेजी से फैल रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...