झांसी में घर में घुसकर धारदार हथियार से दंपति को काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घर में घुसकर धारदार हथियार से एक दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टोडी फतेहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह काशीराम ने घर में घुसकर पुष्पेंद्र (40) और उनकी पत्नी संगीता (35) पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। उनके अनुसार आरोपी काशीराम को गिरफ्तार कर घटना के बावत उससे पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles