back to top

जौनपुर में नाबालिग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर 17 वर्षीय एक नाबालिग की धारदार हथियार से गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में लालता यादव और रामजीत यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे लालता का बेटा रमेश विवादित जमीन पर दीपावली की सफाई की बात कहकर घास साफ कर रहा था कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। शर्मा ने बताया कि बात बढ़ने पर रमेश ने मौके पर मौजूद रामजीत के 17 वर्षीय बेटे अनुराग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि अनुराग के परिजन ने घटना के बारे में पुलिस को खबर दी, जिसके बाद हत्यारोपी रमेश के पिता लालता यादव को हिरासत में ले लिया गया।शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के कई दल गठित किये गये हैं और परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।उन्होंने बताया कि गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर कहा, आज की सरकार और अपराध में एक अजीब सा विरोधाभासी संबंध है। एक तरफ दोनों साथ-साथ हैं तो वहीं दूसरी तरह सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...