back to top

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.62 फीसदी रह गई : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 के मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी है और देश में कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब महज 3.62 फीसदी रह गई है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। रोजाना स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या, नए मामलों से ज्यादा होने के कारण भारत में वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की संख्या महज तीन लाख 56 हजार 546 रह गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 30,254 मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 33,136 मरीज स्वस्थ हुए। इससे एक दिन में कुल मामलों में 3273 की कमी आई है। इसने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे कम मामले सामने आए हैं। दुनिया में यह प्रति दस लाख की आबादी पर 158 है।

मंत्रालय ने कहा, अभी तक 93,57,464 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ हुए मरीजों और उपचाराधीन रोगियों के बीच का अंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह अभी तक 90 लाख (90,00,918) को पार कर चुका है। इसने कहा कि स्वस्थ हुए नए मरीजों में 75.23 फीसदी दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में कोविड-19 से 5268 व्यक्ति ठीक हुए जबकि महाराष्ट्र में 3949 लोग स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में रोजाना 3191 व्यक्ति ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 98,57,029 हो गई है, जिसमें 30,254 व्यक्ति एक दिन में संक्रमित हुए हैं, जबकि 391 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,43,019 हो गई है।

RELATED ARTICLES

इंग्लैंड के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को 168 रन पर समेटा, सोफी डिवाइन के वनडे करियर का अंत

विशाखापत्तनम। इंग्लैंड की स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां महिला विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 168 रन पर आउट...

स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व कानिर्वहन होनी चाहिए : राष्ट्रपति

गाजियाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान...

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

गाजियाबाद । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।...

छठ पूजा : जोड़े-जोड़े फलवा, सुरुज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो…

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, लखनऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, सीएम योगी ने भी दिया अर्घ्य लखनऊ। जोड़े-जोड़े...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

451वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी महाविद्यालय डिपार्टमेंट आॅफ...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहे मौजूदलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 41वां छठ...

व्रतियों ने किया खरना, आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

छठ पूजा : 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनकलखनऊ। आस्था और विश्वास के...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला

विशेष दीवान का आयोजन किया गयालखनऊ। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी मे ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़...

सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं

9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का द्वितीय दिवस लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का का दूसरा दिन बहुत...