back to top

भारत में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 48 लाख अधिक

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन लोगों की तुलना में 6.32 गुना अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि करीब 57.50 लाख लोगों के ठीक होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है।

उसने कहा, पिछले कुछ सप्ताह में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमण मुक्त होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक थी। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में करीब 82,203 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचारधीन लोगों से 48 लाख से अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में ठीक हुए लोगों में से 75 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से थे। उसने कहा, एक दिन में सबसे अधिक 17,000 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए। वहीं कर्नाटक में 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 नए आए मामलों में 78 प्रतिशत मामले इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,04 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...