back to top

भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2.16 लाख रह गई

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर मंगलवार को 2,16,558 रह गई जो संक्रमित हुए कुल लोगों का महज 2.07 प्रतिशत है। देश में एक दिन में संक्रमण के 12,584 नए मामले सामने आ रहे हैं, जो पिछले सात महीने में सबसे कम हैं, वहीं इस अवधि में कुल मामलों में 5,968 की कमी आई है।

देश में मंगलवार तक कोविड-19 से मुक्त हुए लोगों की संख्या 1,01,11,294 पहुंचने के साथ ही बीमारी से ठीक होने की दर बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 167 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के अनुसार, 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 5000 से भी कम है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि सम्पूर्ण सरकार और सम्पूर्ण समाज के विचार पर आधारित केन्द्र के सतत, अग्रसक्रिय और समन्वत प्रयास के कारण रोजाना आने वाले नए मामलों में लगातार कमी हो रही है। इससे रोज होने वाली मौतों में भी धीरे-धीरे कमी आई है। जांच की सुविधाओं का विस्तार होने के कारण संक्रमण का दर भी कम हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित किया, भारत में प्रति सप्ताह संक्रमण का दर 2.06 प्रतिशत है और देश में 22 ऐसे राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं जहां संक्रमण का दर राष्ट्रीय औसत से कम है। मंत्रालय ने कहा, संक्रमण मुक्त लोगों और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर बढ़ रहा है और फिलहाल यह 98,94,736 है। पिछले 24 घंटे में 18,385 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उसका कहना है कि हाल ही में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों में से 80.50 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,286 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, वहीं केरन में 3,922 और छत्तीसगढ़ में 1,255 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं संक्रमण के नए मामलों में से 70.08 प्रतिशत सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 3,110 नए मामले आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2,438 और छत्तीसगढ़ में 853 लोग संक्रमित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...