धान क्रय की गहन निगरानी और क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को धान क्रय प्रक्रिया की गहन निगरानी तथा क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे में हो जाए।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर का वितरण समय से कर दिया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह स्वेटर गुणवत्तापूर्ण हों।

मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में सभी कार्मिकों की समय से उपस्थिति पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदीय, तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित हों। उन्होंने कार्मिकों की कार्यालय में समय से उपस्थिति के सत्यापन के लिए आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles