back to top

निर्यात के साथ आयात में भी सकारात्मक रुख दिखने लगा है : गोयल

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश के निर्यात के साथ साथ आयात में भी सकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है और निर्यात पिछले साल के स्तर पर पहुंच रहा है। कोविड-19 महामारी की वजह से इस साल अप्रैल में निर्यात में भारी गिरावट आई थी।

गोयल ने गुरुवार को विभिन्न व्यापार संवर्द्धन परिषदों (ईपीसी) के साथ बैठक के दौरान कहा कि पूंजीगत सामान का आयात नहीं घटा है। सिर्फ कच्चे तेल, सोने और उर्वरक आयात में कमी आई है। यह बैठक देश की वैश्विक व्यापार की स्थिति, जमीनी हालात तथा निर्यातकों के समक्ष समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई थी।

उन्होंने कहा कि देश का व्यापार घाटा लगातार कम हो रहा है और एक जुझारू आपूर्ति श्रृंखला की वजह से वैश्विक व्यापार में भारत का हिस्सा बढ़ रहा है। गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय अधिक विश्वसनीय और बेहतर व्यापार आंकड़े जुटाने का प्रयास कर रहा है जिससे उन्हीं के अनुरूप बेहतर योजना और नीति बनाई जा सके।

मंत्री के हवाले से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, देश के निर्यात के साथ आयात में भी सकारात्मक रुख दिख रहा है। निर्यात पिछले साल के स्तर पर पहुंच रहा है। इस साल अप्रैल में महामारी की वजह से निर्यात में भारी गिरावट आई थी। गोयल ने बताया कि 24 विनिर्माण केंद्रों की पहचान की गई है।

इन क्षेत्रों में विस्तार, परिचालन बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार की क्षमता है। इनके जरिए वैश्विक व्यापार और मूल्य श्रृंखला में भारत का हिस्सा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में आयात स्थानापन्न और निर्यात बढ़ाने की क्षमता है।

भारत से वस्तुओं का निर्यात योजना (एमईआईएस) में किए गए हालिया बदलावों का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि दो करोड़ रुपये की सीमा तय करने से योजना के तहत लाभ लेने वाले 98 प्रतिशत निर्यातकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...