लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “नव निर्माण के संकल्प” के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के तहत एसवी मीडिया किसान बाजार, लखनऊ को मिलेट्स के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल आउटलेट संचालित करने के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
यह मोबाइल आउटलेट विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार और रागी के उपयोग, उनके पोषण महत्व तथा किसानों की आय बढ़ाने में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करेगा।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मोहनलालगंज विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। यह पहल प्रदेश में पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





