back to top

जौनपुर में कोडीन सिरप का अवैध कारोबार, 12 मेडिकल स्टोर संचालकों और दो अन्य पर केस दर्ज

जौनपुर । जौनपुर जिला मुख्यालय की नगर कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर कोडीन सिरप के अवैध कारोबार में शामिल 12 मेडिकल स्टोर संचालकों और दो अन्य लोगों (पिता-पुत्र) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष कार्य बल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 12 मेडिकल स्टोर मालिकों व वाराणसी निवासी सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद के विरुद्ध धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि औषधि विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि 12 से अधिक मेडिकल स्टोर से 37 लाख कफ सिरप की शीशियों का कारोबार किया गया, जिनका मूल्य 57 करोड़ रुपये है। इस कोडीनयुक्त कफ सिरप की कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अवैध आपूर्ति कागजों पर दिखाई गई है।

यह आपूर्ति जौनपुर से वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर और प्रतापगढ़ तक की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सभी 37 लाख बोतलें रांची की मेसर्स शैली ट्रेडर्स कम्पनी से मंगाई गईं और फर्जी बिलों के जरिए कई जिलों में खपाई गई।

उन्होंने कहा कि कोडीन युक्त सिरप की अवैध रूप से बिक्री करने का मामला तब पकड़ में आया जब गत दिनों गाजियाबाद में इस सिरप का एक अवैध ट्रक पकड़ा गया था। उस ट्रक का संबंध वाराणसी के जरिये जौनपुर से जुड़ा तो यहां खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 12 से 19 नवंबर तक अभियान चलाया।

अभियान के दौरान इस काले कारोबार की परतें खुलती चली गईं। जांच में सामने आया कि जौनपुर के इन 12 मेडिकल स्टोर मालिकों ने मिलकर कागजों पर कफ सिरप की खरीदी-बिक्री का खेल करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। असल में ये दवाएं नशे के अवैध बाजार में मोटे दामों पर बेची जाती थीं।

इस गिरोह में वाराणसी के शुभम जायसवाल और उनके पिता भोला जायसवाल का नाम सामने आया है, जिन्हें जौनपुर पुलिस ने आरोपी बनाया है। एसपी (नगर) श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

गहनता से जांच करके गड़बड़ी पकड़ने वाले रजत कुमार पांडेय ने बताया कि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एसपी(नगर) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआइटी का गठन किया है, जो इस मामले की जांच करके इसमें संलिप्त लोगों की पहचान करने के साथ उन्हें गिरफ्तार करेगी।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...