back to top

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंस से अंतर्राष्ट्रीय कॉल कराने गिरोह का भण्डाफोड़ कर गिरोह के दो सदस्यों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह सिमबॉक्स से इंटरनेशनल कॉल कराता था। इसमें वे अंतर्राष्ट्रीय कॉल को सामान्य वॉयस कॉल में परिवर्तित करते थे। एटीएस के चीफ जीके गोस्वामी ने बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ते को विभिन्न माध्यम से सूचना मिल रही थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय वीओआईपी कॉल्स को वॉयस कॉल्स में परिवर्तित कर भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुँचायी जा रही है, जिससे भारत सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही है।

 

 

इस सूचना को विकसित करते हुये सूचना संकलन के क्रम में नोएडा सेक्टर -153 में स्थित मॉल में छठी मंजिल पर शॉप नंबर-10 में आल सेल्युशन सर्विस के नाम से अवैध एक्सचेंज संचालित होने की सूचना की पुष्टि हुई जिस पर यूपी एटीएस ने डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकॉम तथा जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुये छापेमारी कर इण्टरनेट गेटवे को बाईपास कर विदेश से आने वाली वीओआईपी कॉल्स को वॉयस कॉल्स में परिवर्तित करने वाले अवैध इन्टरनेट कालिंग रैकेट का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को सेक्टर -153 में स्थित मॉल से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एटीएस के थाना – नॉलेज में केस दर्ज किया गया है। इस एक्सचेंज के माध्यम से हुई कॉलों के सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है। एटीएस के आईजी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में अभय मिश्रा उर्फ आदित्य मूल निवासी 144 , सदर बाजार, निकट छोटा चौराहा, हरदोई और शम्स ताहिर खान उर्फ तुषार निवासी एन -12, व्यापारियाँ मोहल्ला, इस्लामपुर, झुनझुनू, राजस्थान हैं। ये दोनों नोएडा में फ्लैट लेकर रह रहे थे।

 

पूछताछ में सामने आया है कि ये अपने वास्तविक नाम छिपाकर गलत नामों से यह कार्य करते थे । आईजी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वोडाफोन कम्पनी से 100 चैनल का पीआरआई सर्वर लिया गया है तथा भारत सरकार की एजेंसी टीआरएआई द्वारा निर्गत नियमों का उल्लंघन कर वीओआईपी कॉल्स को वॉयस कॉल्स में अनाधिकृत रुप से बदलकर आर्थिक लाभ लिया जा रहा था, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाई जा रही थी। अभियुक्तों द्वारा ग्लोबल टेलीकॉम मार्केट में अपने धंधे की साख बढ़ाने हेतु फर्जी तरीके से वेबसाइटों की मदद एक आईपीजीएबी नेटवर्क लिमिटेड नामक बोगस कम्पनी लंदन, यू.के. के पते पर पंजीकृत करायी तथा वीओआईपी कॉल्स ट्रैफिक लेने व देने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स पर इसका विज्ञापन दिया गया है। अवैध इंटरनेट कॉलिंग में अभियुक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से विदेश की इन्टरनेट काल को वॉयस काल में बदल कर भारत के किसी भी नंबर पर बात कराते थे। जिसमे डिस्प्ले पर विदेशी नम्बर की जगह भारत का ही नम्बर दिखेगा। ऐसी कॉल गेटवे के माध्यम से नही आती है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...