back to top

अवैध रेत खनन मामला : बिहार में जदयू MLC पर ED का शिकंजा, करोड़ों की सम्पति को किया कुर्क

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने बिहार में कथित अवैध रेत खनन मामले की अपनी धन शोधन जांच के तहत राज्य विधानपरिषद के सदस्य और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता राधा चरण साह की 26 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियां कुर्क कीं।

बिहार पुलिस ने ब्रॉड सन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम) नियम, 2019 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 19 प्राथमिकियां दर्ज की थीं, जिसके आधार पर निदेशालय ने धन शोधन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में दावा किया कि जांच में सामने आया कि रेत की अवैध बिक्री और इसके खनन को मुख्य रूप से एक गिरोह द्वारा नियंत्रित किया गया और इस गिरोह के सदस्य होने के नाते राधा चरण साह ब्रॉड सन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अपराध से भारी-भरकम आय प्राप्त कर रहे थे।

ईडी ने बताया, उन्होंने (राधा चरण साह) हवाला नेटवर्क का उपयोग कर अपने बेटे कन्हैया प्रसाद की सहायता से अपराध की आय को छिपाया और धन शोधन किया। ईडी के मुताबिक, ब्रॉड सन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड बिहार के खनन प्राधिकरण द्वारा जारी विभागीय प्री-पेड परिवहन ई-चालान का उपयोग किए बिना अवैध रेत खनन और रेत की बिक्री में शामिल रही है और इससे सरकारी खजाने को 161.15 करोड़ रुपये की भारी राजस्व हानि हुई।

ईडी ने पिछले वर्ष साह, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉड सन कमोडिटीज के निदेशकों मिथिलेश कुमार सिंह, बबन सिंह और सुरेंद्र कुमार जिंदल को गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं। ईडी ने बताया कि नवंबर 2023 में आरोपियों के खिलाफ पटना की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। ईडी के मुताबिक, पीएमएलए के तहत कुर्क की गई दो अचल संपत्तियों का कुल मूल्य 26.19 करोड़ रुपये है।

RELATED ARTICLES

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...