चंबल की पहाड़ियों में हो रहा अवैध खनन, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर लगाया आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को इटावा में सुमेर सिंह किले के पास चंबल के बीहड़ों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और पर्यावरण विनाश का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत के जरिए पूरी पहाड़ी का अस्तित्व मिटाने में मदद करने का आरोप लगाया।

यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे गए पोस्ट में सवाल उठाया कि इटावा में सुमेर सिंह किले के पास वाले बड़े-छोटे पहाड़ क्या बड़े-छोटे अधिकारी के साथ ही बस्ती-गोरखपुर की तरफ ट्रांसफर कर दिये गये हैं? उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उस जगह पर अब आंशिक रूप से समतल परिदृश्य दिख रहा है, जहां कभी पहाड़ियां हुआ करती थीं।

उन्होंने कहा,अधिकारी तो नये आ जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार के फावड़े से काटकर गुम कर दिया गया और मिलीभगत से काट-बांटकर गायब कर दिया गया चंबल के बीहड़ का पहाड़ कैसे वापस आएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पर्यावरण कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles