back to top

‘इक्का’ के लिए अभी तय नहीं हुआ अक्षय का नाम: जगन शक्ति

मुंबई: निर्देशक जगन शक्ति का कहना है कि फिल्म ‘इक्का’ की पटकथा लेखन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है लेकिन अभी इसके लिए न तो सुपरस्टार अक्षय कुमार का और ना ही अन्य किसी कलाकार का नाम तय हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार अभिनीत मिशन मंगल का निर्देशन जगन ने ही किया है। ऐसी खबरें थीं कि यह जोड़ी 2014 की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कथथि’ की रीमेक ‘इक्का’ में एक बार फिर साथ आ रही है।

 

इस बारे में पूछने पर जगन ने पीटीआई को बताया अभी चर्चा चल रही है लेकिन यह तय नहीं हुआ कि किसे लिया जाएगा। किसी का नाम तय नहीं हुआ है। पटकथा लेखन का काम लगभग हो चुका है। अभी अक्षय व्यस्त हैं। इसलिए कुछ तय नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया किसी भी कलाकार के बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। अक्षय यह देखना चाहते थे कि यह क्या है। लेकिन तारीखों पर बात रूकी है। और भी कारण हैं। जल्द ही हम सब तय कर लेंगे। मूल फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदोस ने किया था। इसमें मुख्य भूमिका विजय ने निभाई थी।

RELATED ARTICLES

आलिया भट्ट ने बाफ्टा समारोह में कहा-हम हमेशा सिनेमा की भाषा का जश्न मनाते हैं

नयी दिल्ली। ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में प्रस्तोता के रूप में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने...

70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, अमिताभ बच्चन को सपोर्टिंग रोल के लिए सम्मान

21 फरवरी की शाम आयोजित 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा। इस साल अवॉर्ड नाइट पर पुष्पा...

दोबारा शादी का प्‍लान बना रही हैं टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट

मुंबई। टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले...

मार्च में विवाह के लिए 8 मुहूर्त हैं शुभ

अनुकूल ग्रह-नक्षत्रों में संपन्न होने वाली शादी में सुख-समृद्धि आती हैलखनऊ। विवाह किसी की भी जिंदगी का सबसे खास और पवित्र बंधन में से...

फाल्गुन महीने का अंतिम प्रदोष 1 को, होगी शिवजी की पूजा

महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता हैलखनऊ। भगवान शिव की साधना-आराधना के लिए प्रदोष व्रत अत्यंत शुभ...

यहियागंज गुरुद्वारा में होला महल्ला 4 को

धूमधाम तथा श्रद्धा से मनाया जाता हैलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में 4 मार्च शाम 7:00 बजे से 11:00...

आर्ट्स कॉलेज में सभी ने घर के लिए अपना भाव बताया

लखनऊ कला महाविद्यालय में घर की अवधारणा पर इंटरैक्टिव आर्ट इंस्टॉलेशनलखनऊ। कला एवं शिल्प महाविद्यालय ललित कला संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ अपने कला-शिक्षण और...

सांसारिक व सामाजिक मूल्यों से युक्त है ‘सीता वनवास’

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। सीता वनवास' नाटक अनेक रामायणों के 'लव कुश' संवाद में वर्णित सीता वनवास का कल्पित वर्णन...

वर्धनी में कला के नए आयाम और तकनीक साझा की

ललित कला अकादमी में कला यात्रा और शोध कार्यों को किया साझालखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र की ओर से अलीगंज स्थित परिसर में...