back to top

आईआईटी मद्रास रैंकिंग में भारत में सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना: एनआईआरएफ रैंकिंग

नयी दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक भारतीय रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास को पहला स्थान, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु को दूसरा और आईआईटी बंबई को तीसरा स्थान मिला। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ) के छठे संस्करण में इंजीनियरिंग कॉलेजों की शीर्ष दस संस्थाओं की सूची में आठ आईआईटी, दो एनआईटी संस्थानों ने स्थान बनाया। कालेजों की श्रेणी में रैंकिंग में मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, लेडी श्रीराम कालेज फॉर वीमन को दूसरा स्थान मिला।

 

 

 

वहीं, विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू को पहला, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली को दूसरा, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला। उच्च शिक्षण संस्थानों की भारतीय रैंकिंग 2021 में सम्पूर्ण संस्थाओं की श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास को प्रथम स्थान मिला है। इस श्रेणी में रैकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलूरू को दूसरा, आईआईटी बंबई को तीसरा, आईआईटी दिल्ली को चौथा, आईआईटी खड़गपुर को पांचवां स्थान मिला।

 

सम्पूर्ण संस्थाओं की श्रेणी में नयी दिल्ली स्थिति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को नौंवा और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षणिक संस्थानों की भारतीय रैंकिंग में विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) को पहला, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली को दूसरा, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को तीसरा, कलकत्ता विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला। इसमें दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया को छठा और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। रैंकिंग में इंजीनियरिंग कालेजों की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को प्रथम, आईआईटी दिल्ली को दूसरा, आईआईटी बंबई को तीसरा, आईआईटी कानपुर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

 

प्रबंधन संस्थानों की श्रेणी में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद को प्रथम, आईआईएम बेंगलुरू को दूसरा, आईआईएम कलकत्ता को तीसरा स्थान मिला है। भारतीय रैंकिंग 2021 में नयी दिल्ली स्थित मिरांडा हाउस को प्रथम, लेडी श्रीराम कालेज फॉर वीमन को दूसरा, लोयला कालेज चेन्नई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, मेडिकल कालेजों की श्रेणी में नयी दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को प्रथम स्थान मिला जबकि चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को दूसरा तथा क्रिश्चन मेडिकल कालेज वेल्लोर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

 

 

फार्मेसी कालेजों की श्रेणी में दिल्ली स्थित जामिया हमदर्द को प्रथम स्थान मिला और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को दूसरा तथा बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वास्तुकला संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी रूड़की को पहला, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट को दूसरा, आईआईटी खड़गपुर को तीसरा तथा स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली को चौथा स्थान मिला है। रैंकिंग के लिये पहली बार शामिल किये गए अनुसंधान संस्थानों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूरू को प्रथम तथा आईआईटी मद्रास को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...