back to top

इग्नू : स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए मुक्त एवं दूरस्थ माध्यम से विज्ञान, लोक प्रशासन, व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम, मनोविज्ञान, कम्प्यूटर जैसे विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की अधिसूचना जारी की है। इग्नू के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण जब देश में कक्षाओं में प्रत्यक्ष पठन-पाठन अभी संभव नहीं हो रहा है, तब दूरस्थ शिक्षा के जरिए इन पाठ्यक्रमों से छात्रों को काफी लाभ होगा।

इग्नू द्वारा पेश ए पाठ्यक्रम जुलाई 2020 सत्र के लिए हैं और छात्र अपनी पसंद के विषय का चयन कर सकते हैं जो मुक्त एवं दूरस्थ माध्यम (ओडीएल) से होगा तथा इसमें दाखिला लेने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। इन पाठ्यक्रमों में कला में स्नातक (पर्यटन अध्ययन), कम्प्यूटर एप्लीकेशन, सामाजिक कार्य, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातक, अर्थशास्त्र में स्नातक कला (ऑनर्स), इतिहास में स्नातक कला (ऑनर्स), एन्थ्रोपोलॉजी में स्नातक विज्ञान, अंग्रेजी में स्नातक कला (ऑनर्स), हिन्दी में स्नातक कला (आनर्स), व्यावसायिक अध्ययन में कला स्नातक पर्यटन प्रबंधन और मनोविज्ञान में स्नातक कला (ऑनर्स) शामिल हैं।

इसके अलावा लेखा एवं वित्त में स्नातक कॉमर्स, कॉरपोरेट मामला एवं प्रशासन में स्नातक कॉमर्स, फाइनांस एवं कास्ट एकाउंटेंसी में स्नातक कॉमर्स, खुदरा कारोबार क्षेत्र में स्नातक कारोबार प्रशासन, आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में स्नातक विज्ञान आदि शामिल हैं। इग्नू ने कहा है कि छात्र स्नातक डिग्री कोर्स के अलावा स्नातकोत्तर, पी जी डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रम में भी दाखिला ले सकते हैं।

दूसरी ओर, इग्नू ने जून में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इग्नू से जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इग्नू ने असाइनमेंट और परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है ।

RELATED ARTICLES

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...