back to top

महाशिवरात्रि पर रखते हैं व्रत तो बनाएं साबूदाना खिचड़ी, आसान है इसकी रेसिपी

धर्म डेस्क। महाशिवरत्रि पर व्रत रखने वाले लोगों के लिए यह खबर बहुत काम की है। इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन भक्त महादेव की पूजा और आराधना करते हैं। कई लोग महादेव से आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग इस दिन फलाहार भी करते हैं। व्रत के दौरान साबूदाने से बनी चीजें खाई जाती हैं। साबूदाने में फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए लोग व्रत के दौरान इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी साबूदाने से बनी चीजें बनाना चाहते हैं तो ये साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका।

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • आधा कप मूंगफली
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 1 आलू
    • धनिया बारीक कटा हुआ

      साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें और करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • साबूदाना खिचड़ी बनाने से पहले आलू को छीलकर अच्छे से धो लें। अब उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने से वे जल्दी और आसानी से पक जाएंगे।
  • अब एक पैन में मूंगफली को अच्छे से भून लें। उसी पैन में घी गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें। सभी को धीमी आंच पर भून लें।
  • अब इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छे से पका लें। जब आलू पक जाए तो इसमें भिगोया हुआ साबूदाना डाल दें। साबूदाना को ढककर रखें और बीच-बीच में चेक करते रहें।
  • जब यह अच्छी तरह पक जाए तो इसमें स्वादानुसार नमक डालें और भुनी हुई मूंगफली मिला दें। इसे उतारने से पहले इस पर धनिया पत्ती डाल दें।

RELATED ARTICLES

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...