back to top

अगर लगातार करते है ईयरफोन का इस्तेमाल, तो रखें इन बातों का ध्यान

लखनऊ। ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर देर तक बातें करना, गाना सुनना या काम करना आजकल आम हो गया है। विशेषज्ञों की मानें तो छोटा सा दिखने वाला ईयरफोन इस लेवल तक का शोर पैदा कर सकता है कि लोग बहरे भी हो सकते हैं।

ईएनटी विशेषज्ञ डा. एस.सी.श्रीवास्तव ने बताया सुनने की समस्या पहले या तो जन्मजात होती थी या फिर जो लोग तेज धमाकों या तेज आवाज के साथ काम करते थे उन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता था लेकिन इन दिनों बहरेपन की समस्या युवाओं और बच्चों में यह अधिक देखी जा रही है।

डॉक्टरों का मानना है कि 15 मिनट तक भी लाउड म्यूजिक सुनने पर बहरा होने का खतरा पैदा हो सकता है। 120 डेसिबल लेवल का साउंड प्रोड्यूस करने वाले ईयरफोन को अगर आप 15 मिनट तक भी सुनते हैं तो आपकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि अब ज्यादा केस ऐसे आ रहे हैं जिसमें लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल करने वालों में कानों में दर्द और दूसरी परेशानियां शुरु हो जाती हैं।

इतना ही नहीं कई लोगों की धीरे-धीरे सुनने की क्षमता भी कम हो रही है। वहीं ऑनलाइन पढ़ाई शुरु होने की वजह से बच्चों को भी कान से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करना पड़ रहा हैं ऐसे में कानों में दर्द, परेशानी और संक्रमण की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर घर में बच्चे हैं तो उन्हें हेडफोन का इस्तेमाल ही नहीं करना चाहिए। वहीं छात्र लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो इनकी आवाज ही काफी होती है।

डा. श्रीवास्तव का कहना है कि अगर लोगों ने ईयर फोन का प्रयोग कम नहीं किया तो कानों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। कान में ईयर वैक्स की वजह से कीटाणु प्राकृतिक रुप से मरते हैं, ये वैक्स हमारे कानों को संक्रमण से बचाती है। कई बार हेडफोन लगाने से कान में खुजली होने लगती है जिसके लिए हम ईअरबड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे कान में मौजूद वैक्स हट जाता है और कान के आंतरिक हिस्से को कीटाणुओं के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी हो सकती हैं दिक्कतें

  •  टिनिटस यानि कान में हमेशा एक तरह की घंटी बजने की आवाज सुनाई देना।
  • घंटों कान में ईयरफोन लगाने का दुष्परिणाम अनिद्रा भी है।
  • नर्व सैल भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।
  • कानों में दर्द रहना।
  • ज्यादा थका हुआ महसूस करना।
  • दिल का दौरा पड़ने का खतरा
  • हार्मोन इंबैलेंस की समस्या भी हो सकती है।

प्रत्येक 12 लोगों में से एक को सुनने की समस्या

इंडियन मेडिकल रिसर्च के शोध के मुताबिक प्रत्येक 12 लोगों में से एक भारतीय सुनने की समस्या से पीड़ित है। इसके अलावा नेशनल एकेडमी आॅफ साइंस के शोध के अनुसार कान से दिमाग तक इलेक्ट्रिक सिग्नल पहुंचाने वाले नर्व सैल पर मेलिन शीट नाम की कोटिंग होती है। यह इलेक्ट्रिक सिग्नल को सैल के साथ आगे बढ़ने में मदद करती है। अगर 110 डेसिबल लेवल से ज्यादा का साउंड सुनते हैं, तो इससे मेलिन शीट फट सकती है, जिससे इलेक्ट्रिक सिग्नल का फ्लो प्रभावित होने का खतरा बन जाता है। इसका मतलब यह हुआ है कि नर्व सैल कान से दिमाग तक सिग्नल पहुंचाने में अक्षम हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...