back to top

बाल झड़ने की समस्या हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये विटामिन, होंगे बेहतरीन फायदे

हेल्थ डेस्क। आजकल व्यस्तता की वजह से खुद के खान पान का ख्याल रखना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाहर का खाना या फास्टफूड खाने से हमारे शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन्न होने लगती है। शरीर को सही तरीके से प्रोटीन न मिल पाने की वजह से आँखों में कमजोरी हो या फिर बालों का झड़ना जैसी कई समस्या दिखने लगती हैं। हालाँकि आज हम इस खबर के माध्यम से आपको बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के बारे में बताएंगे।

हमारे शरीर में विटामिन्स का अहम् भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति को पूरे दिन आवश्यक विटामिन की सही मात्रा का सेवन करना चाहिए। जब शरीर को ये विटामिन नहीं मिलते तो तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

बालों के लिए जरुरी विटामिन

विटामिन ए : विटामिन ए सिर पर तेल उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। यह बालों को जरूरी नमी प्रदान करता है और बालों को स्वस्थ रखता है। विटामिन ए बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। विटामिन गाजर, शकरकंद, पालक, केला, अंडे, दूध और दही में पाया जा सकता है।

विटामिन बी : विटामिन बी विशेषकर बायोटिन जो बालों की संरचना को मजबूत करता है। बालों के विकास के लिए बायोटिन भी आवश्यक है। जिन लोगों को बाल बढ़ाने का शौक है उन्हें इस विटामिन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। बायोटिन नट्स, अंडे, विभिन्न प्रकार की फलियाँ, मछली, एवोकाडो और साबुत अनाज में पाया जाता है।

विटामिन डी : आप यह भी जानते होंगे कि सूरज के संपर्क में आने से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. बालों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी भी आवश्यक है क्योंकि यह बालों के रोम को उत्तेजित करने का काम करता है। इससे नये बाल उगते हैं। विटामिन डी सूरज की रोशनी, वसायुक्त मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध से प्राप्त किया जा सकता है।

विटामिन ई और बी12 : विटामिन ई बालों के विकास को बढ़ावा देता है और खोपड़ी में रक्त परिसंचरण में भी सुधार करता है। विटामिन ई नट्स, बीज, पालक, सूरजमुखी के बीज में सबसे अच्छा पाया जाता है। विटामिन बी12 बालों के रोमों को पोषण देता है और बालों के विकास में मदद करता है। विटामिन बी12 मांस, मछली, डेयरी उत्पादों और अंडों में सबसे अच्छा पाया जाता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...