back to top

…अगर आप भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने जा रहे हैं, तो पहले शहीद की पत्नी की यह भावुक अपील ज़रूर पढ़ें

भारत-पाकिस्तान मैच पर शहीद की पत्नी का सवाल… बीसीसीआई 26 परिवारों के दर्द को भूल गया

कानपुर। एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता के बीच विरोध के स्वर तेज़ हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद इस मैच को लेकर विवाद और गहरा हो गया है। सिर्फ कुछ क्रिकेटरों ने भी इस मैच के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। अब शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने भी इस मुकाबले पर गंभीर आपत्ति जताई है और भावुक अपील की है।

पाकिस्तान कमाई से आतंक फैलाएगा : ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच से होने वाली कमाई का इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए करेगा। उन्होंने सवाल उठाया, हम क्यों पाकिस्तान को यह मौका दे रहे हैं कि वह खेल के नाम पर पैसा कमाए और फिर उसी पैसे से हमारे देश पर हमला करे?

बीसीसीआई भूल गया शहीद परिवारों को : उन्होंने बीसीसीआई को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि बीसीसीआई उन 26 परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं है, जिन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर में अपने प्रियजनों को खोया। बीसीसीआई को भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच को स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था।

क्रिकेटरों को लेना चाहिए स्टैंड : क्रिकेटरों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ऐशान्या ने कहा, कहा जाता है कि क्रिकेटर देशभक्त होते हैं। लेकिन 1-2 खिलाड़ियों को छोड़कर किसी ने आगे आकर यह नहीं कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार होना चाहिए। बीसीसीआई उन्हें खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्हें खुद अपने देश के लिए खड़ा होना चाहिए।

प्रायोजकों और प्रसारकों से भी सवाल : उन्होंने मैच के स्पॉन्सर्स और ब्रॉडकास्टर्स से भी जवाब मांगा कि क्या उनका शहीद परिवारों के प्रति कोई फर्ज़ नहीं है।

लोग मैच न देखें, टीवी न चलाएं : जनता से अपील करते हुए ऐशान्या ने कहा,मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि इस मैच का बहिष्कार करें। आप इसे देखने न जाएं और न ही टीवी पर प्रसारण देखें।

सरकार ने वादा किया था, फिर भी रास्ता निकाला गया : ऐशान्या ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से संबंध तोड़ने और उसके साथ कोई खेल गतिविधि न करने का ऐलान किया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने एशिया कप के बहाने इसका रास्ता निकाल लिया है और भारत-पाकिस्तान का मैच दुबई में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीसीसीआई से अपील की थी कि यह मैच न हो, लेकिन उनकी आवाज़ शायद वहाँ तक नहीं पहुंची।

RELATED ARTICLES

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...