अगर यूक्रेन मुद्दे पर बात नहीं करेगा रूस तो लगेगा प्रतिबंध, सत्ता संभालने के बाद के बोले ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ऐसा ही लगता है।

ट्रंप ने कहा, संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति नहीं था…, अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। उन्होंने लोगों का भी अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, पश्चिम एथिया में भी यह सब कभी नहीं होता क्योंकि ईरान काफी कमजोर था। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से कभी भी मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, जब भी वह चाहेंगे, मैं उनसे मिलूंगा। लाखों लोगों की जान जा रही है जिनमें अधिकतर सैनिक हैं… यह एक भयानक स्थिति है। बहुत से लोग मारे जा चुके हैं और शहर तबाह हो चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा, या वह जल्द ही यह बंद कर देगा, ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम मामले को देखेंगे। हम (वोलोदिमीर) जेलेंस्की से बात कर रहे हैं। हम बहुत जल्द राष्ट्रपति पुतिन से बात करने जा रहे हैं, और हम देखेंगे कि आगे क्या किया जाता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे शांति चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रणव सूरमा को किया सम्मानित

लखनऊ। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने बैंक के अधिकारी और वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित...

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 11 बजे तक 29.86 फीसद पड़े वोट

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। 11 बजे तक 29.86 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं...

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: अखिलेश ने पुलिस पर मतदाताओं के पहचान पत्र जांचने का आरोप लगाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में पुलिस अधिकारी मतदाताओं के पहचान...

Latest Articles