back to top

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना है कि अगर फिल्म में उनके किरदार की मौत न हुई होती तो वह इसके सीक्वल में जरूर नजर आते। शेट्टी (64) सोमवार शाम को ‘जाते हुए लम्हों’ गाने के लॉन्च में शामिल हुए, जो युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने का ही रीमेक है और इसे फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में शामिल किया गया है। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी जिसमें शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी। सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और युद्ध में शहीद हो गए थे। ‘बॉर्डर’ जेपी दत्ता ने बनाई थी।

शेट्टी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं इस फिल्म (बॉर्डर) को कभी नहीं भूलूंगा… जब मुझे यह किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था तो मैं डर गया था। मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा, क्योंकि पर्दे पर कोई काल्पनिक किरदार निभाना आसान है लेकिन असल जिंदगी का कोई किरदार निभाना बहुत मुश्किल है।

उन्होंने कहा, जब मुझे अपने किरदार की मौत वाला सीन मिला, तो मैं बहुत खुश था। देश के लिए मरने पर अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं ‘बॉर्डर’ में जिंदा रहता, तो शायद ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा बनता। मुझे हमेशा वर्दी पहनने की इच्छा रही है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी सहित कई नए कलाकार दिखाई देंगे। शेट्टी ने कहा कि 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले उनके बेटे अहान को मौका देने के लिए वह फिल्म निर्माता के आभारी हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा, यह उसकी (बेटे की) दूसरी फिल्म है और उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी दूसरी ही फिल्म में नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिलना- और संभवतः भारतीय सिनेमा में चित्रित होने वाले पहले नौसेना अधिकारियों में से एक की भूमिका निभाना वास्तव में खास है। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। वहीं, अहान शेट्टी ने फिल्म को बेहद खास बताया और उन्होंने अपने माता-पिता और सह-कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...