back to top

भाजपा चाहे तो मेरी सुरक्षा भी वापस ले लें : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें किसी तरह की सुरक्षा की जरुरत नहीं है और भाजपा चाहे तो उनके हिफाजती बंदोबस्त वापस ले ले।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से संवाददाता सम्मेलन में जब सियासी मुद्दा बनी उनकी सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मैं आजाद रहना चाहता हूं। यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। मैं तो यह पूछना चाहता हूं कि आखिर खुफिया इकाई का एक इंस्पेक्टर मेरी प्रेस कांफ्रेंस में कैसे पहुंचा।

उन्होंने कहा, मेरी एनएसजी सुरक्षा क्यों हटाई गई? भाजपा ने मेरा घर और गाड़ी वापस ले ली, वह चाहे तो मेरी सुरक्षा भी वापस ले ले। वह इसके लिए स्वतंत्र है। मैं तो साइकिल चलाना पसंद करता हूं। अब समय आ रहा है, साइकिल तेज चलेगी।

गौरतलब है कि साइकिल सपा का चुनाव चिह्न है। ज्ञातव्य है कि कन्नौज में पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश ने दावा किया था कि एक सभा में एक युवक द्वारा उन्हें चिढ़ाने के लिए जय श्रीराम का नारा लगाए जाने के बाद भाजपा के एक नेता ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। यह मुद्दा सोमवार को विधानमण्डल के दोनों सदनों में उठा था। इस पर सपा सदस्यों ने खासा विरोध जताया था।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...