back to top

राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस की सारी योजनाओं को खत्म कर देगी, रैली में बोले राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वह मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर देगी और अरबपतियों की मदद करेगी। राहुल राजस्थान के तारानगर (चूरू) में कांग्रेस गारंटी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो जो भी हमने आपके लिए किया है… चाहे वह पेंशन योजना हो, चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, चाहे वह पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर हो, चाहे वह महिलाओं को 10,000 रुपए देने की बात हो … भाजपा सब खत्म कर देगी और एक बार फिर अरबपतियों की मदद करना शुरू कर देगी।

राहुल गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि जो काम हमने जनता के लिए शुरू किया है, उसे दोगुनी रफ्तार से करेंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस को आपने वोट दिया तो गरीबों को फायदा होगा, किसानों का फायदा होगा, किसानों का कर्जा माफ होगा, किसानों की मदद होगी, छोटे व्यापारियों का फायदा होगा। ये आपको निर्णय करना है। आप अडाणी की सरकार चाहते हो या किसानों मजदूरों और युवाओं की सरकार चाहते हो?…अडाणी की सरकार कोई नहीं चाहता।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार दोबारा बनने पर जातिगत सर्वेक्षण करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोदी की गारंटी वाक्य का इस्तेमाल किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, नरेंद्र मोदी जी कहते हैं मोदी की गारंटी …मोदी की गारंटी का मतलब… अडाणी की गारंटी। कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों, युवाओं की सरकार… यह फर्क है। आपको निर्णय करना है।

पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से चुनाव जिताइए और जो काम हमने आपके लिए शुरू किए हैं उसे और तेजी से, दोगुने रफ्तार से हम आपके लिए करेंगे। वहीं बाद में हनुमानगढ़ के नोहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनने पर जातिगत सर्वेक्षण करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी राजस्थान में जाति जनगणना.. जाति सर्वेक्षण कराएगी और देश में हमारी सरकार आएगी तो मैं आपको गारंटी दे रहा हूं…जैसे ही हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी हम जाति जनगणना उसी दिन शुरू कर देंगे और पिछड़ों की जितनी आबादी है, उतना हक हम हिन्दुस्तान की रीढ़ की हड्डी यानि के हिन्दुस्तान के पिछड़ों के हवाले कर देंगे।

उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। हर युवा कहता है मैं काम करना चाहता हूं, देश को बनाना चाहता हूं, मगर देश में नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने हिंदुस्तान के युवाओं की शक्ति को नष्ट कर दिया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...