जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने वाला है। जीआरपी ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। गुरुवार को जीआरपी को हेल्पलाइन नंबर 139 से सूचना मिली थी कि कानपुर की ओर से आ रही जम्मू मेल में एक व्यक्ति अचेतावस्था में है। यहां पर उसे उतारकर डाक्टर ने जांच कराई तो मृत अवस्था में पाया गया। उसके पास से एक फोन मिला था। फोन में लाक लगा हुआ था। उधर से उसकी पत्नी का फोन आया। उसे इस बात की जानकारी दी। इस बीच जीआरपी ने पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।

शनिवार को स्वजन यहां पहुंचे। उसकी शिनाख्त जम्मू कश्मीर के जिला ऊधमपुर के थाना रामनगर के गांव लहड़ा के लाल कुमार पुत्र रोमनल्ला के रूप में की। उसकी उम्र 27 वर्ष है। वह कानपुर से जम्मू जा रहा था। इस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है।

RELATED ARTICLES

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest Articles