back to top

आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग : बल्लेबाजों में टॉप 20 में पहुंची पूनम राउत

दुबई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की पूनम राउत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एकदिवसीय रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गई हैं। श्रृंखला के पिछले तीन मैचों में नाबाद 62,77 और नाबाद 104 रन की पारियां खेलने वाली राउत आठ स्थानों के सुधार के साथ 18वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सातवें स्थान के साथ रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं जबकि कप्तान मिताली राज नौवें स्थान पर हैं। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की सूची में दो स्थानों के सुधार के साथ 15वें जबकि गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 49वें पायदान पर आ गई है। श्रृंखला के तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाली बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ चार स्थानों के सुधार के साथ गेंदबाजों की सूची में 18वें स्थान पर आ गई है। तेज गेंदबाज मानसी जोशी 69वें से 64वें स्थान पर आ गई है।

भारत के खिलाफ श्रृंखला में शानदार लय में चल रही दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेली ली सात स्थानों के सुधार के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटाने वाली ली ने इस दौरान (पिछले सप्ताह) तीन मैचों में चार, नाबाद 132 और 69 रन की शानदार पारियां खेली। वह महिला एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है। दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के सुधार के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...