back to top

आलोचनाओं के बावजूद मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा आईसीसी

इंदौर। भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित दुनिया के कई शीर्ष खिलाडय़िों की आलोचना के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी की क्रिकेट समिति मार्च में चार दिवसीय टेस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी। खेल की संचालन संस्था की क्रिकेट समिति के प्रमुख पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने बताया कि 27 से 31 मार्च तक दुबई में होने वाली आईसीसी की अगले दौर की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

कुंबले ने पीटीआई से कहा, मैं समिति का हिस्सा हूं इसलिए मैं फिलहाल आपको नहीं बता सकता कि इसके बारे में मेरी सोच क्या है। हम बैठक में इस पर चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे। एंड्रयू स्ट्रास, राहुल द्रविड़, माहेला जयवर्धने और शान पोलाक जैसे पूर्व खिलाड़ी भी क्रिकेट समिति में शामिल हैं। यह प्रस्ताव 2023 से 2031 के सत्र के लिए रखा गया है लेकिन खेल के कई महान खिलाडय़िों ने इसकी आलोचना की है जिसमें कोहली, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के सदस्य बोर्ड हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं जबकि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा है कि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व कोहली ने इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट कर दी थी। कोहली ने कहा था, मेरे हिसाब से, इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। जैसा कि मैंने कहा कि दिन-रात्रि मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के व्यावसाईकरण की तरफ एक और कदम है। इसके लिए रोमांच पैदा करना अलग बात है लेकिन इसमें ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, आप सिर्फ दर्शकों की संख्या, मनोरंजन और सी ही कुछ दूसरी बातें कर रहे हो। मुझे लगता है कि फिर आपका इरादा सही नहीं होगा क्योंकि फिर आप तीन दिवसीय टेस्ट की बात करोगे। मेरा मतलब है कि यह सब कहां खत्म होगा। फिर आप कहोगे कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो रहा है। आस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर नाथन लियोन ने भी इस प्रस्ताव को बकवास करार दिया था जबकि पोंटिंग भी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में भी हैं जिसमें शेन वार्न, मार्क टेलर और माइकल वान शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...