back to top

ICC Test Ranking : पंत टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें और अश्विन दूसरे स्थान पर पहुंचे

दुबई।इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को यहां जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत अहमदाबाद टेस्ट में 101 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद सात पायदान आगे बढ़े हैं।

उनकी शानदार पारी से भारत ने यह मैच पारी और 125 रन से जीतकर श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी बल्लेबाजी रैंकिंग में हमवतन रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स के साथ सातवें स्थान पर है। रोहित एक स्थान आगे बढ़े हैं। भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने 39 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा इस श्रृंखला में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाए।

कोहली पांचवें स्थान पर बने हैं लेकिन उनके नवंबर 2017 के बाद सबसे कम रेटिंग अंक हो गए हैं। पुजारा 13वें स्थान पर खिसक गए हैं और सितंबर 2016 के बाद पहली बार उनके रेटिंग अंक 700 से नीचे चले गए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने गेंदबाजों की रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार किया है। श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अश्विन न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अगस्त 2017 के बाद पहली बार इस स्थान पर पहुंचे हैं।

अश्विन आलराउंडरों की सूची में शाकिब अल हसन से ऊपर चौथे स्थान पर हैं। पटेल ने चौथे टेस्ट में नौ विकेट लिए जिससे वह 552 अंकों के साथ आठ पायदान ऊपर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अपने पहले तीन टेस्ट के बाद केवल दो गेंदबाजों पूर्व भारतीय लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी (564) और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर (553) ने उनसे अधिक रेटिंग अंक हासिल किए थे। टर्नर 19वीं सदी में खेला करते थे। इंग्लैंड के डेन लॉरेन्स बल्लेबाजों की सूची में 47 पायदान ऊपर 93वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की तालिका में दो पायदान आगे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...