back to top

आईसीसी टी20 रैंकिंग : राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान पर पहुंचे

दुबई। भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए। राहुल 816 अंक से इंग्लैंड के डेविड मलान (915) से पीछे हैं जो अपने शीर्ष स्थान पर डटे हुए हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि आस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी सूची में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाडय़िों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है।

न्यूजीलैंड के डेवन कोनवे ने शुरूआती मैच में नाबाद 99 रन बनाए थे जिससे वह 46 पायदान के फायदे से महज आठ मैचों के बाद ही 17वें स्थान पर जबकि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 97 रन की पारी के बूते तीन पायदान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंचे। आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान (736) शीर्ष पर हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गए। आस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से सूची में दोबारा प्रवेश किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...