back to top

आईसीसी ने की 14 दिन के अलग अभ्यास शिविर और सीएमओ की नियुक्ति की सिफारिश

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस सकट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए अपने दिशानिर्देशों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की नियुक्ति और 14 दिन तक अलग थलग अभ्यास शिविर आयोजित करने की सिफारिश की।

आईसीसी ने दुनिया भर में क्रिकेट की बहाली के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए और साथ ही उच्च सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने पर भी ध्यान दिया। आईसीसी ने कहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जैव सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर विचार करें जो सरकारी दिशानिर्देशों तथा अभ्यास और प्रतियोगिता की बहाली के लिए जैव सुरक्षा योजना लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा।

इसके दिशानिर्देशों में कहा गया है, मैच से पूर्व अलग थलग अभ्यास शिविर के आयोजन, स्वास्थ्य, तापमान जांच और कोविड-19 परीक्षण की जरूरत पर विचार करें। यात्रा से कम से कम 14 दिन पहले सुनिश्चित करें कि टीम कोविड-19 से मुक्त है।

क्रिकेट की सर्वाेच्च संस्था ने अभ्यास और प्रतियोगिता के दौरान उचित परीक्षण योजना तैयार करने की सिफारिश भी की। दुनिया में महामारी फैलने के बाद से ही क्रिकेट गतिविधियां बंद है। इस बीमारी के कारण आगामी टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...