back to top

ICC Ranking : कोहली दूसरे स्थान पर, शीर्ष दस में पुजारा और रहाणे

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि चेतेश्वर पुजारा सातवें और अजिंक्य रहाणे दसवें स्थान पर हैं। कोहली 886 रेटिंग अंकों के साथ भारतीय बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं लेकिन वह आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (911 अंक) से पीछे हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद आस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, पाकिस्तान के बाबर आजम और चोटिल डेविड वार्नर का नंबर आता है। पुजारा 766 अंक के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उनके बाद बेन स्टोक्स (760), जो रूट (738) और भारतीय टेस्ट उप कप्तान रहाणे (726) शीर्ष दस में शामिल बल्लेबाज हैं।

भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह (779 अंक) और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (756) गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमश: आठवें और दसवें स्थान पर है। इस सूची में आस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स (904) शीर्ष पर हैं। उनके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और न्यूजीलैंड के नील वैगनर का नंबर आता है।

भारत के दो खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और अश्विन आलराउंडरों की सूची में शीर्ष दस में शामिल हैं। स्टोक्स इस सूची में शीर्ष पर हैं। जडेजा 397 रेटिंग अंकों के साथ वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर के बाद तीसरे स्थान पर है जबकि अश्विन के 281 अंक हैं और वह छठे स्थान पर हैं। टीमों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत अभी तीसरे स्थान पर है क्योंकि न्यूजीलैंड हाल में वेस्टइंडीज पर 2-0 की जीत से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत के 114 अंक हैं और वह न्यूजीलैंड और तालिका में शीर्ष पर काबिज आस्ट्रेलिया से दो अंक पीछे है। आस्ट्रेलिया दशमलव में गणना करने के बाद न्यूजीलैंड से आगे है। इंग्लैंड चौथे स्थान पर है। उसके बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे का नंबर आता है। भारत के पास हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में गुरुवार से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के जरिए आगे बढऩे का मौका रहेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...