back to top

ICC ODI Ranking : शुभमन गिल ने बाबर की बादशाहत छीनी, सिराज भी पहुंचे टॉप पर

दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की नवीनतम वनडे रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये।

गिल ने शीर्ष स्थान पर बाबर आजम की जगह ली जबकि सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खब्बू स्पिनर केशव महाराज को पहले पायदान से हटाया। मौजूदा विश्व कप में भारत के कई मैचों में ठोस शुरुआत दिलाने वाले गिल ने बाबर की बादशाहत खत्म की। वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद बल्लेबाजों में वनडे में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले देश के चौथे खिलाड़ी बन गए।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सप्ताह श्रीलंका के खिलाफ 92 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 रनों का योगदान दिया था। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में छह पारियों में कुल 219 रन बनाए हैं। बाबर ने विश्व कप में आठ पारियों में कुल 282 रन बनाए हैं और गिल से छह रेटिंग अंक नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इससे वनडे रैंकिंग में पिछले दो साल से चली आ रही उनकी की बादशाहत खत्म हो गयी।

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं। मौजूदा खिलाड़ियों में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली विश्व कप में शानदार लय में है। उन्होंने आठ पारियों में 108.60 की औसत से 543 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक से एक रेटिंग अंक पीछे हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी 17 स्थान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 18वें स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां (तीन स्थान ऊपर 11वें स्थान पर) और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (छह स्थान ऊपर 12वें स्थान पर) भी अच्छी स्थिति में हैं।

विश्व कप में सिराज ने 5.23 की इकोनॉमी दर से रन दिये है। उन्होंने इस दौरान आठ मैचों में 10 विकेट चटकाये है। भारत के अन्य गेंदबाजों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मोहम्मद शमी सात स्थान ऊपर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि साथी गेंदबाज रविंद्र जडेजा आठ पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि जडेजा 10वें स्थान के साथ सर्वाेच्च रैंकिंग वाले भारतीय हैं।जडेजा विश्व कप में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने आठ मैचों में 3.76 रन प्रति ओवर के हिसाब से खर्च किये है और 14 विकेट चटकाये है। उन्होंने इस दौरान 55.50 की औसत से 111 रन भी बनाये है। चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हरफनमौला हार्दिक पंड्या 13वें पायदान पर हैं।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...