back to top

आक्रामक इशारा करने के लिए सैनी को डिमेरिट अंक: आईसीसी

लॉडेरहिल: भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरण के आउट होने पर उनकी तरफ आक्रामक इशारा करने के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है। यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के दौरान हुई जब सैनी ने पूरण को आउट किया। आईसीसी ने बयान में कहा, सैनी को खिलाडय़िों और सहयोगी स्टाफ से संबंधित आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो कोई ऐसा काम या इशारा करने से जुड़ा है जिससे आउट होने पर बल्लेबाज उकसावे में आक्रामक प्रतिक्रिया दे सकता है। बयान के अनुसार, उसे एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

 

पदार्पण कर रहे सैनी पर मैदानी अंपायरों नाइजेल डुगुइड और ग्रेगरी ब्रेथवेट के अलावा तीसरे अंपायर लेस्ली रीफर और चौथे अंपायर पैट्रिक गस्टर्ड ने आरोप लगाए थे। सैनी ने आरोप स्वीकार कर लिया है और साथ ही मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा को भी स्वीकार किया जिससे औपारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारत ने शनिवार को पहले टी20 में चार विकेट से जीत दर्ज की थी जिसमें सैनी ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...