back to top

मैंने स्कैम की सफलता के दबाव को नये कामों के लिए उत्साह में बदला: प्रतीक गांधी

मुंबई। वेब सीरीज स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी में निभाई भूमिका से रातों रात स्टार बने अभिनेता प्रतीक गांधी का कहना है कि उन्होंने नई परियोजनाओं के लिए इस सीरीज की सफलता के दबाव को उत्साह में बदला। दस वर्षों से अधिक समय से गुजराती फिल्म और रंगमंच क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रहे अभिनेता ने कहा कि हंसल मेहता द्वारा निर्देशित शो की सफलता के बाद उन्हें नेक इरादे वाले लोगों से कई सुझाव मिले। उन्होंने कहा, शुरुआत में, जब स्कैम रिलीजÞ हुई और इसे तुरंत सफलता मिलने लगी, तो मैंने दबाव महसूस किया। हर कोई मुझसे कहता रहा कि मेरा अगला कदम मेरे करियर का फैसला करेगा और मुझे सोच समझकर अगला कदम उठाना होगा।

 

गांधी ने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, लेकिन जब मैंने इसके बारे में सोचा, तो मुझे एहसास हुआ कि इसका कोई फॉर्मूला नहीं है। मैं अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचा और मुझे आगे बढ़ने का यही एकमात्र तरीका दिखाई देता है। मैं अपनी नई परियोजनाओं के लिए दबाव को उत्साह में बदलता रहा। अभिनेता प्रतीक गांधी (41) ने कहा कि पिछले एक साल में उनकी सबसे बड़ी सीख यह रही है कि मनोरंजन उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए धैर्य और कड़ी मेहनत का अच्छा संतुलन होना चाहिए। उन्होंने कहा, आपको केवल एक अवसर दिया जाएगा। लेकिन आपको उस अवसर के लिए खुद को वर्षों तक तैयार करना होगा, इससे पहले कि वह आपके दरवाजे पर दस्तक दे।

 

सोनी लिव सीरीज में विवादास्पद स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के रूप में निभाई भूमिका के बाद गांधी को फिल्म और सीरीज के लिए अनगिनत प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। गांधी ने कहा कि ऐसे निर्माता हैं जो विशेष रूप से उनके लिए भूमिकाएं लिख रहे हैं, जो एक सपने के सच होने जैसा है।
उन्होंने कहा, मेरे पास रोज नई चीजें आ रही हैं। स्कैम के बाद दर्शकों और निर्माताओं ने बड़े स्तर पर मुझे एक अभिनेता के रूप में देखना शुरू कर दिया था। मेरे पास दिलचस्प प्रस्ताव आ रहे हैं। मेरे लिए लिखी गई भूमिकाओं के साथ लोग मेरे पास आ रहे हैं। मैं 16 साल से इसका इंतजार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...