back to top

स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं… वर्ल्ड कप में सफलता पर बोले मोहम्मद शमी

अहमदाबाद। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि उनकी गेंदबाजी में कुछ भी असाधारण नहीं है और वह सिर्फ स्टंप टू स्टंप लेंथ में गेंदबाजी करने पर ध्यान लगाते हैं ताकि विकेट मिल सकें।

शमी इस विश्व कप में अभी तक भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और छह मैचों में 5.01 की इकोनोमी से 23 विकेट झटक चुके हैं जिसमें एक बार चार विकेट लेना और तीन बार पांच या इससे अधिक विकेट लेना शामिल है। मुंबई में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने सात विकेट लिये। शमी ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैं हमेशा हालात देखता हूं कि पिच और गेंद किस तरह बर्ताव कर रही है कि गेंद स्विंग ले रही है या नहीं।

उन्होंने कहा, अगर गेंद स्विंग नहीं ले रही होती तो मैं स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं और गेंद को ऐसी जगह डालने का प्रयास करता हूं कि यह बल्लेबाज के ड्राइव करने के समय बल्ले का किनारा छू सके। शमी विश्व कप के पहले चार मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे और आल राउंडर हार्दिक पंड्या के बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ही अंतिम एकादश में जगह बना सके।

इसके बाद से शमी अपनी गति और सीम से अद्भुत रहे हैं, वह हर हालत में गेंद को मूव कर पा रहे हैं। पूर्व भारतीय मुख्य कोच कोच रवि शास्त्री का भी मानना है कि शमी रविवार को अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अहम भूमिका निभायेंगे।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...