back to top

रोमियो एस 3′ में मैंने खुद एक्शन किया है : ठाकुर अनूप सिंह

गुड्डू धनोआ निर्देशित फिल्म ‘रोमियो एस3’ एक एक्शन फिल्म
लखनऊ। गुड्डू धनोआ निर्देशित फिल्म ‘रोमियो एस3’ एक एक्शन फिल्म होने वाली है। फिल्म रोमियो एस3 में पुलिस आॅफिसर के रोल में ठाकुर अनूप सिंह हैं और पलक तिवारी हीरोइन बनी हैं। यह फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘रोमियो एस3’ को लेकर अभिनेता अनूप सिंह से खास बातचीत की।

‘रोमियो र3’ में आपके किरदार ने आपको कैसे आकर्षित किया?

संग्राम सिंह शेखावत का किरदार काफी अलग और लेयर्ड है, यही बात मुझे इसमें सबसे अच्छी लगी। पहली बार मैं किसी हिंदी फिल्म में लीड रोल कर रहा हूं, और वो भी लॉन्च प्रोजेक्ट में, तो जिÞम्मेदारी भी बड़ी थी।

गुड्डू धनोआ के साथ पहली बार काम करने का अनुभव कैसा रहा?

गुड्डू सर के साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ा मौका था। वो इतने तजुबेर्कार डायरेक्टर हैं, और हर सीन की बारीकी पर ध्यान देते हैं। उन्होंने मुझे हर स्टेप पर गाइड किया, और उनके साथ काम करके बहुत मजा आया।

क्या इस किरदार को निभाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहा?

हां, किरदार के लिए एक खास बॉडी चाहिए थी, तो मुझे फिटनेस और डाइट का काफी ध्यान रखना पड़ा। ऊपर से मेरी एपेंडिक्स की सर्जरी भी हुई थी, जिससे ये रोल निभाना और भी मुश्किल हो गया था।

आप हिंदी और साउथ दोनों इंडस्ट्री में काम करते हैं, तो एक्टिंग स्टाइल कैसे बदलते हैं?

मैंने अब तक कई तरह के रोल किए हैं, और इस फिल्म का किरदार उनमें से कई का मिला-जुला रूप है। अगर लोगों ने मेरा पुराना काम पसंद किया है, तो मुझे यकीन है कि ये रोल भी उन्हें अच्छा लगेगा।

आपके किरदार की चाल-ढाल और स्टाइल काफी अलग दिखती है। इस पर आपने कितना काम किया?

फिल्म में मैं दो अलग-अलग किरदार निभा रहा हूं—एक ड्रग पेडलर और एक पुलिस आॅफिसर। इसलिए मैंने दोनों की बॉडी लैंग्वेज, बोलने का तरीका और स्टाइल को अलग दिखाने पर खूब मेहनत की, जो फिल्म में साफ नजर आएगा।

फिल्म में बहुत एक्शन है, आपने खुद से स्टंट किए हैं—उसकी तैयारी कैसे की?

हां, फिल्म में खूब एक्शन है और वो इमोशन से जुड़ा हुआ है। सारे एक्शन सीन टीनू वर्मा ने डिजाइन किए हैं, जो जबरदस्त टेक्नीशियन हैं। और हां, जितने भी स्टंट हैं वो मैंने खुद किए हैं, कोई बॉडी डबल नहीं लिया।

इस फिल्म से आप दर्शकों को क्या संदेश देना चाहते हैं?

मैं चाहता हूं कि लोग हमारी पुलिस और न्याय व्यवस्था की इज्जत करें। फिल्म में उसी ताकत और जज्बे को दिखाया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखें और हमें अपना प्यार दें।

पलक तिवारी के साथ आपकी आॅन-स्क्रीन केमिस्ट्री कैसी रही?

पलक के साथ काम करना मजेदार रहा। वो काफी एनर्जेटिक हैं और जैसी उनकी किरदार है, असल जिÞंदगी में भी वो वैसी ही हैं। उन्होंने फिल्म में बहुत मेहनत की और हमारी आॅन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी बहुत अच्छी रही।

RELATED ARTICLES

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...