back to top

मैं मोदी की तरह नहीं हूं जो हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं : राहुल गांधी

चायगांव/बरखेत्री (असम)। भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं जो हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। गांधी ने असम के कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अगर वे सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात सुने।

उन्होंने कहा, मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके द्वारा बोले गए झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें। वह भारत से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुने। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता प्राप्त करने के छह घंटे के भीतर किसानों के कर्ज को माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ रुपए के कृषि कर्ज माफ कर दिए थे।

गांधी ने कहा, विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं। यह असम है। लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है और घृणा फैलाती है। वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो असम अपना मुख्यमंत्री चुनेगा। प्रदेश नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) या दिल्ली से शासित नहीं होगा। गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने चाय बागान में काम करने वालों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद चुनावी वादे के तौर पर पांच तरह की गारंटी दी है।

उन्होंने कहा, लोग चाहते हैं कि संशोधित नागरिकता कानून लागू न हो, युवाओं को रोजगार मिले, चाय के बागान में काम करने वालों का वेतन बढ़ाकर 365 रुपए किया जाए, हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए और गृहणियों को दो हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाए। हमने आपकी मांगों को स्वीकार किया है। हमारा मुख्यमंत्री इन्हें पूरा करेगा।

नलबाड़ी जिले के बरखेत्री निर्वाचन क्षेत्र में एक अन्य चुनावी रैली में गांधी ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी तथा अन्य प्रकार के कर लगाकर विशेष रूप से असम में रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं। गांधी ने कहा, मोदी ने रोजगार के सभी अवसर खत्म कर दिए हैं और आपके हवाई अड्डे, चाय के बागान यहां तक तेल भी अपने दो-तीन उद्योगपति मित्रों को दे दिया हैं। असम में 39 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...