back to top

कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी मानवता : प्रधानमंत्री मोदी

  • स्विट्जरलैंड ने कोरोना से जंग में भारत से एकजुटता दिखाने को दिया उम्मीद-हिम्मत का संदेश

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी। उधर, स्विट्जरलैंड ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्विस आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत में रोशनी डाल कर भारतीय ध्वज तिरंगा उकेरा है।

इसके जरिये भारत के सभी लोगों को उम्मीद और हिम्मत का संदेश दिया गया है। शनिवार को स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा कि दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी। जबकि, स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि 1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय तिरंगा स्विट्जरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित हुआ जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकता के लिये है।

इस भावना के लिये धन्यवाद जरमैट पर्यटन। प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों और मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे किस प्रकार से लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे की टीम पर हमें गर्व है।

इस महत्वपूर्ण घड़ी में वे लगातार नागरिकों की मदद कर रहे हैं। इससे पहले, गोयल ने कहा कि लॉकडाउन में यात्री रेल रुकी है, लेकिन रेलवे नहीं। अथक समर्पण, कठिन परिश्रम और सघन योजना के साथ रेलवे देश को आगे बढ़ा रहा है। इसी तरह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति करने वाले कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिये धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में दिन रात काम करने वाले और लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वालों को साधुवाद। वहीं, आयकर विभाग ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राहत, पिछले 10 दिनों में सीबीडीटी द्वारा 8.2 लाख छोटे कारोबारियों को 5204 करोड़ करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि विभाग छोटे और मध्यम व्यवासायों को मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके पूर्व, स्विट्जरलैंड ने आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत में रोशनी डाल कर भारतीय ध्वज उकेरा है। इसके जरिये भारत के नागरिकों को उम्मीद और हिम्मत का संदेश दिया है। स्विट्जरलैंड के रोशनी कलाकार (लाइट आर्टिस्ट) गैरी हॉफस्टेटर कोरोना वायरस से जूझ रहे देशों को उम्मीद बनाए रखने का संदेश देते हुए रात में विभिन्न देशों के ध्वज इस पर्वत पर रोशनी के जरिए उकेर रहे हैं।

करीब 4,478 मीटर ऊंचा यह पर्वत स्विट्जरलैंड और इटली के बीच स्थित है। पर्यटन संगठन जेरमैट मैटरहॉर्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। इतने बड़े देश में बहुत सारी चुनौतियां हैं। मैटरहॉर्न में भारतीय ध्वज सभी भारतीयों को उम्मीद और हिम्मत का संदेश देने तथा उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए हैं।

गौरतलब है कि ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है स्विट्जरलैंड उम्मीद और प्यार का संदेश दे रहा है। मार्च के अंत से यहां पर्वत पर विभिन्न देशों के ध्वज उकेरे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...