मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैंस के चहेते सेलिब्रिटी हैं। हाल ही में एक यूएस बेस्ड एजेंसी ने उन्हें दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति चुना है। इस लिस्ट में उन्होंने हॉलीवुड के स्टार्स क्रिस इवांस, डेविड बैकहम, रॉबर्ट पैटिनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि पर मजाक से शुरू करते हुए ऋतिक ने कहा- ”ये तो बस ब्रोकली है। मजाक कर रहा हूं! मैं इस टाइटल के लिए आभारी हूं, वैसे अगर सच में देखा जाए तो यह कोई अचीवमेंट नहीं है। मेरे मुताबिक, अगर किसी चीज की इस दुनिया में सबसे ज्यादा ख्वाहिश और महत्व होनी चाहिए, तो वह है उनका चरित्र। एक अच्छा चरित्र आपको हमेशा आकर्षक बनाएगा।” वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपर 30 जैसी हिट मूवी देने के बाद अब ऋतिक की अपकमिंग फिल्म वार है। इस एक्शन ड्रामा में ऋतिक, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे।





