back to top

सुपर 30 के लिए ऋतिक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड

मुंबई। हाल ही में मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया था जहाँ ऋतिक रोशन को अपनी हालिया परफॉर्मेंस के लिए शाम का सबसे बड़ा सम्मान हासिल हुआ है।

अभिनेता को ‘सुपर 30’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से सम्मानित किया गया है जिसमें अभिनेता ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई है। स्क्रीन पर विजय की कहानी पेश करते हुए, ऋतिक रोशन ने अपने किरदार के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है।

ऋतिक को न केवल उनके प्रदर्शन के लिए सरहाया गया है जहां उन्होंने आनंद कुमार के किरदार की सूक्ष्मतम बारीकियों को आत्मसात किया है, बल्कि वास्तविक जीवन के शिक्षक ने खुद अभिनेता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह स्क्रीन पर खुद को देख रहे है या ऋतिक को देख रहे है। उनकी फिल्म सुपर 30 ने डीएसपीआईएफ अवार्ड्स में भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

जब ऋतिक के नाम की घोषणा की गई, तो दर्शकों की प्रतिक्रिया से यह साफ व्यतीत हो गया कि उनकी परफॉर्मेंस को कितना पसंद किया गया है और यह जीत ऋतिक के लिए उस रात की एक अच्छी जीत थी। अपने करियर में चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली भूमिकाओं की विरासत के साथ, ऋतिक ने दो बैक टू बैक रिलीज के साथ वर्ष 2019 में अपने नाम कर लिया है।

ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म वॉर उनकी अब तक का सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है, जिसने 300 करोड़ क्लब में प्रवेश करते हुए सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अभिनेता ने अपने किरदार के साथ स्क्रीन पर एक बहुत ही मजबूत कहानी पेश की है जहां एक राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वो ही बनेगा जो हकदार होगा सभी के लिए एक आकांक्षात्मक टैगलाइन बन गयी है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज भी इंटरनेट पर सबसे प्रेरणादायक विषय है और हम सभी जानते हैं कि उन्होंने रील-लाइफ आनंद कुमार को कितने परफेक्शन के साथ स्क्रीन पर उतारा था।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...