back to top

अस्पताल की एंबुलेंस बनी अपराध का जरिया, गैंगरेप मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला किया खुलासा

फरीदाबाद। फरीदाबाद में 25 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के दौरान एक अहम और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह जघन्य अपराध किसी वैन में नहीं, बल्कि एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ जांच अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपी उसी निजी अस्पताल की एंबुलेंस में चालक और सहायक के रूप में कार्यरत थे। आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के मथुरा और दूसरा झांसी का निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के छह दिन बाद भी पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सोमवार शाम सेक्टर 23 स्थित अपनी मित्र के घर गई थी। वहां से लौटते समय वह ऑटो-रिक्शा से एनआईटी 2 चौक पहुंची और वहां से मेट्रो चौक तक पैदल आई। आधी रात के आसपास जब वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।

आरोप है कि आरोपी उसे उसके घर छोड़ने के बजाय गुरुग्राम की ओर ले गए और चलती एंबुलेंस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पूरी रात उसे अलग-अलग इलाकों में घुमाया गया और मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसे राजा चौक के पास सड़क पर फेंक दिया गया।

इस बीच पीड़िता का एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बताती है कि लिफ्ट देने के तुरंत बाद एक आरोपी ने उसके खाते में 600 रुपये ट्रांसफर किए और फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वीडियो में पीड़िता कहती है कि उस समय घना कोहरा था और मदद के लिए चीखने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली। हालांकि, पीटीआई ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपियों की पहचान परेड कराई जाएगी। इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...