back to top

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, टैंकर और डबल डेकर बस में जोरदार भिड़ंत से 18 यात्रियों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

घटना बुधवार की सुबह की है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर और डबल डेकर बस में भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर लगने से बस कई बार पलट गई. जिससे 18 यात्रियों की मौत हो गई है. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस बिहार के सीतामढी से दिल्ली जा रही थी. सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्नाव के मुजावर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास पहुंची तो पूरी रफ्तार से आ रहे दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी बीच टैंकर बस में टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस कई बार पलट गई और दो हिस्सों में बंट गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.

सूचना मिलते ही बांगरमऊ के पुलिस निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...