back to top

मेक्सिको में भीषण हादसा : घाटी में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत

मैक्सिको। मेक्सिको में एक भीषड़ बस दुर्घटना हो गई। इसमें 6 भारतीय समेत 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोग घायल भी हुए हैं. यह दुर्घटना उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के नायरिट राज्य में हुई। एएफपी के मुताबिक, बस विदेशी प्रवासियों और स्थानीय लोगों को ले जा रही थी। इसी दौरान वह खड्ड में गिर गई। नायरिट राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस मेक्सिको सिटी से उत्तर-पश्चिम में तिजुआना की ओर जा रही थी, जो सैन डिएगो की सीमा पर है। कई प्रवासी वहां से अमेरिका में शरण लेने की कोशिश करते हैं। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने कहा की ज्यादातर यात्री विदेशी हैं और भारत, डोमिनिकन गणराज्य और अफ्रीकी महाद्वीप जैसे देशों से आए हैं, जिनमें से कुछ संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने के लिए तिजुआना जा रहे थे।

एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी अभी भी लोगों को बस से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि मरने वालों की संख्या प्रारंभिक है। रॉयटर्स ने बताया कि बस 50 मीटर गहरी घाटी में फंस गई। तेज गति से गाड़ी चलाने के संदेह में बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। एजेंसी ने कहा, ऐसा संदेह है कि अत्यधिक गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस को राज्य की राजधानी टेपिक के पास एक तटबंध से नीचे धकेल दिया।

रामलला की प्राण-प्रत‍िष्‍ठा की तारीख तय! अयोध्‍या आएंगे पीएम मोदी

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...