महाराष्ट्र: अमित शाह ने सिद्घिविनायक मंदिर में किये दर्शन, की भाजपा नेताओं से मुलाकात

मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। हालांकि इस दौरान वह सहयोगी दल शिवसेना से दूर रहे। मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान वह मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा भी गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, शाह की बैठक प्रदेश भाजपा नेताओं तक ही सीमित थी और वह यहां प्रभावदेवी में सिद्घिविनायक मंदिर में भी गए। शाह का मध्य मुंबई के लालबाग राजा गणेश पंडाल भी जाने का कार्यक्रम है। रविवार की शाम को शाह ने फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन पर सोलापुर में एक रैली को संबोधित किया था। फडणवीस ने विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान के तहत महाजनादेश यात्रा शुरू की थी। पार्टी पदाधिकारी के अनुसार उन्होंने सोलापुर में फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की थी और रात में वहीं ठहरे थे।

 

उन्होंने बताया कि सोमवार को शाह फडणवीस के साथ मुंबई आए जहां उन्होंने फिर प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। राजनीतिक प्रेक्षकों को शाह की शिवसेना नेताओं के साथ भी मुलाकात की उम्मीद थी क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं, लेकिन भाजपा प्रमुख इससे दूर रहे। भाजपा और शिवसेना ने 2014 में अपने अपने दम पर चुनाव लड़ा था। भाजपा को तब कुल 288 सीटों में 121 सीटें मिली थीं जो राज्य में पार्टी द्वारा अबतक जीती गई सबसे अधिक सीटें हैं। विपक्षी कांग्रेस और राकांपा के कई विधायक और नेता हाल के हफ्तों में या तो भाजपा में या शिवसेना में शामिल हुए हैं। कुछ और विपक्षी नेताओं के सात सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के दौरान भाजपा में शामिल होने की संभावना है। मोदी इस यात्रा के दौरान कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी है।

RELATED ARTICLES

रणजी ट्रॉफी से पहले रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी, टीम में बने रहेंगे

मुंबई । अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले गुरुवार को मुंबई के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया...

सेबी शेयर वायदा कारोबार की अवधि, परिपक्वता में सुधार करेगा : सेबी चेयरमैन

मुंबई । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि नियामक शेयर वायदा कारोबार की अवधि एवं...

हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घबराई हुई हैं, घर से कर रही है काम : कपिल मिश्रा

नयी दिल्ली । दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गंभीर शारीरिक चोट आई है और हमले...