back to top

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया, चार मार्च को खेली जाएगी होली

भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है
लखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। इसलिए होलिका दहन दो मार्च को होगा, जबकि भद्रा और चंद्रग्रहण लगने वजह से तीन मार्च को होली नहीं खेली जाएगी। चार मार्च हो होली खेलना ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. पं. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। यदि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा का अभाव हो परंतु भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो प्रदोष के बाद जब भद्रा समाप्त हो, शास्त्रों के अनुसार तब होलिका दहन करना चाहिए। यदि भद्रा मध्य रात्रि तक व्याप्त हो तो ऐसी परिस्थिति में भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। परंतु भद्रा मुख में होलिका दहन करना उचित नहीं माना जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त दो मार्च की देर रात ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस साल होलिका दहन दो और तीन मार्च को लेकर असमंजस की स्थिति है। पर, काशी के ऋषिकेष पंचांग अनुसार दो मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 05:18 बजे से शुरू होकर तीन मार्च की शाम 04:33 बजे तक रहेगी। वहीं, भद्रा दो मार्च की शाम 05:18 बजे से सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। होलिका दहन दो मार्च को भद्रा पुच्छ में रात 12:50 से रात 02:02 बजे तक या भद्रा समाप्त होने के बाद सुबह 4:56 बजे के बाद (यानी तीन मार्च की भोर में) भद्रारहित काल में भी होलिका दहन करना श्रेष्ठ है। रंग भरी होली चार मार्च को खेली जाएगी। तीन मार्च को लगेगा चंद्रग्रहण आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि स्नान दान के लिए पूर्णिमा तिथि तीन मार्च है। इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी तीन मार्च को ही पड़ रहा है। यह एक ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखेगा। ग्रहण दोपहर 03:21 बजे से शाम 06:46 बजे तक रहेगा। तीन मार्च को सूतक सुबह 09:20 बजे से शाम 06:46 बजे तक करीब नौ घंटे तक का रहेगा। ग्रहण की वजह से होली से जुड़ा शुभकार्य नहीं हो सकेगा। ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आॅनलाइन द्रिक पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ दो मार्च की शाम 05:55 बजे से होगा, जो कि तीन मार्च की शाम 05:07 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। होलिका दहन तीन मार्च मंगलवार को प्रदोष के दौरान शाम 06:46 बजे से रात 08:36 बजे भी कर सकते है। होली चार मार्च को ही खेली जाएगी।

RELATED ARTICLES

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

कथा और नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...