back to top

Hockey India Team: जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर टीम का एलान, 41 खिलाड़ी चयनित

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) परिसर में सोमवार से शुरू होने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 41 सदस्यीय टीम घोषित की। हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन 2023 में घरेलू चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कोच तुषार खांडेकर के पास रिपोर्ट करनी होगी। शिविर छह फरवरी को समाप्त होगा।

खांडेकर ने कहा, खिलाड़ियों का चयन हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप, क्षेत्रीय चैंपियनशिप के अलावा जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और क्षेत्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा, मेरा शुरू से मानना है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। मैं इन नए खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। इन्हें अगले जूनियर विश्व कप को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: विद्याश्री वी, अदिति माहेश्वरी, निधि, एंगिल हर्षरानी मिंज

डिफेंडर: लालथंटलुआंगी, नीरू कुल्लू, ममिता ओरम, थौंजाओजम निरुपमा देवी, ज्योति सिंह, अंजलि बरवा, पवनप्रीत कौर, पूजा साहू

मिडफील्डर: प्रियंका डोगरा, रजनी करकेट्टा, एफ लालबी अक्सियामी, मनीषा, निराली कुजूर, हिना बानो, क्षेत्रमयुम सोनिया देवी, अनिशा साहू, प्रियंका यादव, खैदेम शिलेमा, सुप्रिया कुजूर, जयसिकदीप कौर, बिनिमा धान, हुदा खान, साक्षी राणा

फॉरवर्ड: सोनम , संजना होरो, देचम्मा पीजी, इशिका, हिमांशी शरद गवांडे, कनिका सिवाच, निशा मिंज, यमुन्ना, गीता यादव, गुरमेल कौर, लालरिनपुई, मुनमुनी दास, अश्विनी पंजाब कोलेकर, सुनेलिता टोप्पो।

स्टैंडबाय: लखीमोनी मजुवार (गोलकीपर), ममतेश्वरी लहरे (डिफेंडर), सेजल (फॉरवर्ड)।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

वैलेंटाइन वीक : कपल्स ने एक दूसरे को गले लगाकर मनाया ‘हग डे’

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन युवक-युवतियों ने हग डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से गले मिलकर जीवन भर साथ निभाने का...

‘स्वर्ग से सुंदर’ में धमाल मचाएगी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी

शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गईलखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' आ रही है, जिसकी शूटिंग...

मार्च में बनेगा शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगालखनऊ। वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर राजयोग और दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका...

सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन संपन्न

कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका लखनऊ। प्रख्यात कलाकार एवं कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ. अवधेश मिश्र द्वारा सीता हरि श्याम...

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 को, नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। इस महीने आकाश में एक रोमांचक खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 17 फरवरी 2026 को एनुलर सोलर एक्लिप्स यानी 'रिंग आॅफ फायर' सूर्य...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

457वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत होली श्राईन इण्टर कॉलेज,...