back to top

हाकी इंडिया ने सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने ये 33 खिलाड़ी

नई दिल्ली: हाकी इंडिया ने बेल्जियम दौरे और ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिए बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में दो सितंबर से लगने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए शनिवार को 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की। तीन दिवसीय शिविर कोच ग्राहम रेड द्वारा आयोजित किया जाएगा। टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में मिली जीत के बाद लगने वाले इस शिविर में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने पर ध्यान लगाना चाहेंगे। रेड ने कहा, हमने पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छी लय हासिल की है। इस शिविर के लिए आने वाले खिलाड़ी सुधार करना चाहते हैं और टीम के प्रदर्शन के सभी पहलू में सुधार करने को तैयार हैं। इस शिविर में और ज्यादा मौके बनाने और हमारी रक्षात्मक काबिलियत में सुधार करने पर ध्यान दिया जाएगा।

 

उन्होंने साथ ही कहा कि सितंबर में होने वाले बेल्जियम दौरा टीम की एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिए काफी अहम होगा। खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह खदांगबम, नीलम संजीप जेस, जरमनप्रीत सिंह और दिपसन टिर्की। मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरण सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार टोपनो, सय्यद नियाज रहीम और राज कुमार पाल। फारवर्ड: मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, शमशेर सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

वैलेंटाइन वीक : कपल्स ने एक दूसरे को गले लगाकर मनाया ‘हग डे’

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन युवक-युवतियों ने हग डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से गले मिलकर जीवन भर साथ निभाने का...

‘स्वर्ग से सुंदर’ में धमाल मचाएगी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी

शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गईलखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' आ रही है, जिसकी शूटिंग...

मार्च में बनेगा शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगालखनऊ। वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर राजयोग और दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका...

सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन संपन्न

कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका लखनऊ। प्रख्यात कलाकार एवं कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ. अवधेश मिश्र द्वारा सीता हरि श्याम...

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 को, नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। इस महीने आकाश में एक रोमांचक खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 17 फरवरी 2026 को एनुलर सोलर एक्लिप्स यानी 'रिंग आॅफ फायर' सूर्य...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

457वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत होली श्राईन इण्टर कॉलेज,...