back to top

हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सात से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए रविवार को यहां ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। पिछले साल दक्षिण कोरिया को 2-। से हराकर अपना पहला खिताब हासिल करने के बाद गत चैंपियन भारत बढ़ी हुई उम्मीदों के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।

यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर का काम करेगा। इस विश्व कप के लिए हालांकि मेजबान देश का चयन होना बाकी है। जूनियर महिला एशिया कप में 10 टीमें को दो पूल में विभाजित किया गया है। भारत को पूल ए में चीन, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे, हांगकांग चीन और श्रीलंका शामिल हैं। साक्षी राणा को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

निधि और अदिति माहेश्वरी के रूप में टीम में दो गोलकीपर है जबकि रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी मनीषा, ज्योति सिंह, लालथंतलुंगी, पूजा साहू और ममता ओरम संभालेंगी। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, इशिका, रजनी केरकेट्टा, साक्षी राणा और खैदेम शिलेमा चानू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। अग्रिम पंक्ति में शामिल दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, कनिका सिवाच, मुमताज खान और लालरिनपुई पर टीम के लिए गोल करने की जिम्मेदारी होगी।

बिनिमा धन और हिमांशी शरद गवांडे को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, मुमताज खान और ब्यूटी डुंगडुंग ने भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिससे जूनियर टीम को फायदा होगा। भारतीय कोच तुषार खांडेकर ने कहा, हम महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब के बचाव करने को लेकर उत्साहित हैं। यह एक विशेष समूह है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है। हमारे कई खिलाड़ी पहले ही सीनियर स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं और उनकी उपस्थिति टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा, हमारा ध्यान आक्रामक, अनुशासित खेल खेलने और मैच दर मैच आगे बढ़ने पर है। हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है और हमारा मानना है कि इस टीम में खिताब की रक्षा करने और देश को फिर से गौरवान्वित करने की क्षमता है।

RELATED ARTICLES

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना...

कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी सरकार, बच्चों-बुजुर्गों की मौत पर राज्य जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता और सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...