back to top

बजट के बाद रूपये में ऐतिहासिक गिरावट, 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 67 पैसे की गिरावट के साथ 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद व्यापक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच स्थानीय मुद्रा में यह भारी गिरावट आई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत तथा चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है। यह कदम विनाशकारी वैश्विक व्यापार युद्ध की ओर पहला कदम है। उन्होंने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के कारण विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती से रुपये पर दबाव जारी रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.00 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 87.29 पर आ गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.62 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.77 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत चढ़कर 76.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शनिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। गौरतलब है कि अमेरिका के ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर गत शनिवार को हस्ताक्षर किए जिसके तत्काल बाद देश के उत्तरी अमेरिकी पड़ोसियों की जवाबी कार्वाई से व्यापार युद्ध की आशंका प्रबल हो गई है।

यह भी पढ़े : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...